जानिए फ़िजी देश का नामकरण कब हुआ और यहां की प्रमुख भाषा क्या है

ख़बरें अभी तक। आज हम आपको फिजी देश के बारें में बताएंगे, इसका निर्माण कैसे हुआ और यहां की प्रमुख भाषा क्या है और वे प्रमुख देश जहां फिजी हिन्दी बोली जाती हैं। फ़िजी जो कि आधिकारिक रूप से फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य के नाम से जाना जाता है, दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया में एक द्वीप देश है। यह न्यूज़ीलैण्ड के नॉर्थ आईलैण्ड से करीब 2000 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है। इसके समीपवर्ती पड़ोसी राष्ट्रों मे पश्चिम की ओर वनुआतु, पूर्व में टोंगा और उत्तर में तुवालु हैं। डच एवं अंग्रेजी खोजकर्ताओं ने फ़िजी की खोज की थी।

1960 तक फ़िजी एक अंग्रेजी उपनिवेश था। प्रचुर मात्रा में वन, खनिज एवं जलीय स्रोतों के कारण फ़िजी प्रशान्त महासागर के द्वीपों मे सबसे उन्नत राष्ट्र है। वर्तमान में पर्यटन एवं चीनी का निर्यात इसके विदेशी मुद्रा के सबसे बड़े स्रोत हैं। यहां की मुद्रा फ़िजी डॉलर है। फिजी देश की राजधानी का नाम शुवा है और यहां की राज्य भाषा अंग्रेजी है। फिजी देश जिसे आधिकारिक रूप से फिजी द्वीप समूह गड़ राज्य के नाम से भी जाना जाता है।

फिजी देश का नामकरण कैसे हुआ

फिजी द्वीप का मुख्य द्वीप विती लेवु के नाम से जाना जाता है और इसी नाम का उच्चारण इनके पड़ोसी द्वीप टोंगा के निवासी ” फिसी ” के रूप में करते थे, जिसके कारण इसका नाम फिजी पड़ा है। यूरोपीय लोगों को फिजीवासियों के बारे में सर्वप्रथम कैप्टन कुक के महासागरीय अभियानों के दौरान उनके दल के सदस्य रहे लेखकों के लेखों के द्वारा पता चला। यह लेखक फिजीवासियों से पहले पहल टोंगा द्वीप पर मिले थे।

इन लेखों में फिजी के मूल निवासियों को दुर्जेय योद्धा और क्रूर आदमखोरों के रूप में वर्णित किया गया था साथ ही उन्हें प्रशांत क्षेत्र में श्रेष्ठ वाहिकाओं (पोतों) के निर्माता लेकिन औसत नाविक के रूप में भी दर्शाया गया है। वे अपने घर को विती कहते थे, लेकिन टोंगाओं ने इसे फिसी कहा और कैप्टन कुक ने जो एक विदेशी थे इनका उच्चारण फिजी किया और अब इन द्वीपों के नाम इसी नाम से जाना जाता है।

फिजी हिन्दी फिजी में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है

बता दें कि फिजी हिन्दी फिजी में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। इसे फ़िजियन हिन्दी या फ़िजियन हिन्दुस्तानी भी कहते हैं। यह फिजी की आधिकारिक भाषाओं मे से एक है। यह अधिकांशतः भारतीय मूल के फिजी लोगों द्वारा बोली जाती है। फिजी हिन्दी देवनागरी लिपि और रोमन लिपि दोनों में लिखी जाती है। यह मुख्य रूप से अवधी और हिन्दी की अन्य बोलियों से व्युत्पन्न है, जिसमें अन्य भारतीय भाषाओं का भी समावेश है। इसमें फिजी और अंग्रेजी से बड़ी संख्या में शब्द उधार लिए गए हैं।

फिजी हिन्दी में बड़ी संख्या में ऐसे अनूठे शब्द भी हैं, जो फिजी में रह रहे भारतीयों के नए माहौल में ढलने के लिए जरूरी थे। फिजी भारतीयों की पहली पीढी़, जिसने इस भाषा को बोलचाल के रूप में अपनाया इसे ‘फिजी बात’ कहते थे। भाषाविदों के हाल के अध्ययन में इस बात की पुष्टि हुई है कि फिजी हिन्दी भारत में बोली जाने वाली हिन्दी भाषा पर आधारित एक विशिष्ट भाषा है, जिसमें फिजी के अनुकूल विशेष व्याकरण और शब्दावली हैं।

कुछ प्रमुख देश जहां फिजी हिन्दी बोलने वाले लोग हैं-

देश संख्या
फिजी 313,798(2)
न्यू जीलैण्ड 27,882(3)
आस्ट्रेलिया 29,750(4)
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका 24,345(5)
कनाडा 22,770(6)
युनाइटेड किंघडम 2,000
टोंगा 310(7)
कुल योग 420,855