Xiaomi ने Redmi Note 8T फ्रांस में किया लॉन्च,Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर से है लैस

खबरें अभी तक। बीते काफी समय से Redmi Note 8T के लीक की खबरें वायरल हो रही थीं।अभी हाल ही में चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को भारतीय मार्केट में लॉन्च भी किया है। अब कंपनी ने इसी सीरीज का एक नया स्मार्टफोन Redmi Note 8T लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 8T को फ्रांस में लॉन्च किया गया है और Redmi Note 8 के मुकाबले में इसमें ज्यादा डिफरेंस नहीं है। डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स भी एक जैसे ही हैं। एक चीज जो इसमें अलग है वो ये है कि Redmi Note 8T मं NFC का सपोर्ट दिया गया है. भारत में Redmi Note 8T लॉन्च नहीं होगा ये कन्फर्म हो चुका है.

अगर बात करें Redmi Note 8T के फीचर्स की तो इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जो एलसीडी है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

Redmi Note 8T में फोटोग्राफी के लिए आपको चार रियर कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है और इसके लिए Samsung GM1 सेंसर का भी यूज किया गया है। दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है जो कि अल्ट्रा वाइड है। तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है जो मैक्रो लेंस है और चौथा कैमरा डेप्थ ऑफ फील्ड के लिए हैं और ये भी 2 मेगापिक्सल का ही है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 8T USB Type C का सपोर्टिव है। इसकी बैटरी 4,000mAh की दी गई है। स्मार्टफोन 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्टिव है। वहीं बॉक्स में फास्ट चार्जर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किए गए है। बेसिक वेरिएंट में 3GB रैम क साथ 32GB की स्टोरेज है, जबकि दूसरे वेरिएंट में 4GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है। कीमत की शुरुआत 179 यूरो (लगभग 14,000 रुपये) से है।