रोहतक : धान के कम दाम मिलने से किसान परेशान

खबरें अभी तक। हरियाणा में अनाज मंडियों में किसान अपनी धान की फसल को बेचने को लेकर पहुंच रहे है लेकिन जब उनकी दिन रात की मेहनत के पसीने से उगाई धान की कम दाम मिलने से वह हताश व निराश नजर आ रहा है। रोहतक की नई अनाज मंडी आसपास में अनाज मंडी है लेकिन धान के खरीददार नहीं होने से उन्हें अपनी धान ओने पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है। क्योंकि किसान धान की फसल का स्टॉक रख कर ऊंचे दाम मिलने का इंतजार कर नहीं सकता क्योंकि उसने अगली फसल गेंहू की बिजाई करनी है। उसके लिए उसे बीज खाद लेना है। इस वर्ष मंडियों में धान पिछले साल की तुलना में एक हजार रुपये तक कम प्रति किंवटल दाम मिल रहे है। धान की कम कीमत के बिकने का कारण मंडी अधिकारी व सेलर ईरान इराक में एक्सपोर्ट नहीं होना बताया जा रहा है।

किसानों के अनुसार इस साल धान के बहुत ही कम दाम मिल रहे है दूसरा यहां धान का खरीददार कम है। पिछले साल की तुलना में इस बार एक हजार रुपये कम में धान बिक रहा है। किसान को दोहरी मार पड़ रही है। धान पर लागत 25 हजार प्रति एकड़ तःक आई है जबकि धान कम कीमत पर बिकने से लागत भी पूरी नहीं हो रही है। मजबरी में बेचना पड़ रहा है किसान धान का स्टॉक भी नहीं रख सकता है क्योंकि उसने अगली फसल की बिजाई के लिए पैसे की जरूरत पड़ती है। किसान का घर खेती पर चलता है किसान कर्ज के दबता जा रहा है।

वहीं धान खरीददारों के अनुसार इस बार धान के कम कीमत का कारण धान का एक्सपोर्ट नहीं होना है जब विदेशों में मांग नही होगी तो सेलर कैसे खरीदेगा। दूसरी तरफ इस साल धान की गुणवत्ता भी कम है। बारिश कम और ज्यादा होने से धान का दाना कम है। जिसकी वजह से कम दाम धान के इस साल हो रहे है।