जल्द सिल्वर स्क्रिन पर नजर आएंगे तीनों खान,जानिए कौन सी होगी वो फिल्म

खबरें अभी तक। बॉलीवुड के तीन खान को सिल्वर स्क्रिन पर एक साथ तो ना जानें उनके फैंस उन्हें कब से देखना चाहते है,तो इसी के चलते आज हम अपने पाठकों के लिए लेकर आए है बड़ी खुश-खबरी….. जी हां, ऐसा होना फैन्स के लिए एक ट्रीट की तरह होगा। लोग अपने पसंदीदा सितारों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखेंगे और उम्मीद है कि फिल्म बड़ी हिट साबित हो। लेकिन अब सवाल ये हैं कि ऐसा होगा कब?

अब इसी के मद्देनजर फिल्मफेयर की एक खबर की मानें तो ऐसा बहुत जल्द हो सकता है। तीनों खानों के फैन्स का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है और तीनों एक साथ, एक फिल्म में स्क्रीन शेयर करते दिखाई दे सकते हैं।

अब आपको बताते है सबसे जरूरी बात तो इस खबर में फिल्मफेयर ने लिखा है कि लाल सिंह चड्ढा में तीनों खान एक साथ दिखाई दे सकते है। 1994 में आई फिल्म फॉरेस्ट गम्प की रिमेक लाल सिंह चड्ढा में आमिर और करीना मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। साथ ही खबर में आगे बताया गया है कि सलमान और शाहरुख इस फिल्म में खास रोल में नजर आ सकते है। ये कोई कैमियो वाले रोल नहीं होंगे बल्कि इन किरदारों का फिल्म में अहम रोल रहेगा। शाहरुख ने तो रोल के लिए हामी भर दी है वहीं सलमान की हां का इंतजार किया जा रहा है।