मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग शादी को लेकर कही ये बात, जानें

खबरें अभी तक। जैसा की आप सभी जानते ही हैं, कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कई महीनों से अपने रिलेशनशिप के कारण लगातार सुर्खियों में बन ही रहते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ कभी वेकेशन में तो कभी पार्टी एंजॉय करते स्पॉट होते रहते हैं। खबरें तो यहां तक है कि ये चर्चित बॉलीवुड लवबर्ड जल्द ही शादी करने वाले हैं। अब हाल ही में एक शो में मलाइका अरोड़ा ने अपनी ड्रीम वेडिंग के बारे में खुलकर बात की है।

साथ ही आपको बता दें कि हाल ही में छैंया- छैंया एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंची थीं। जहां अर्जुन से शादी की बात पर मलाइका ने बताया कि उनकी ड्रीम वेडिंग किसी बीच में होगी, जो कि एक वाइट वेडिंग सेरेमनी होगी। इतना ही नही बल्कि मलाइका खुद को अपनी शादी में एली साब गाउन में इमेजिन करती हैं। मलाइका अरोड़ा ने ये भी बताया कि उनकी गर्ल गैंग उनकी ब्राइड्समेड्स बनने वाली हैं, और उनकी करीबी दोस्त वाहबिज़ मेहता उनकी बेस्ट वुमन बनेंगी। मलाइका की बातों से लगता है कि वो अपनी शादी के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

वहीं अर्जुन कपूर पर बात करते हुए मलाइका ने कहा, उनको लगता है कि मैं बहुत बुरी तस्वीरें लेती हूं, और वो मेरी काफी अच्छी तस्वीरें लेते हैं, तो इसलिए मैं जो तस्वीरें लेती हूं वो उनसे तुलना नहीं कर पाती हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस लव बर्ड को काफी पसंद किया जाता है। दोनों अक्सर एक दूसरे की पोस्ट पर कुछ मज़ाकिया और कुछ तारीफों वाले कमेंट करते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी आगामी फिल्म पानीपत का फर्स्ट लुक शेयर किया है जिसपर मलाइका ने उनकी तारीफ की है।