विराट का आज 31 वां जन्मदिन, पत्नी अनुष्का संग भूटान में कर रहे सेलिब्रेट

खबरें अभी तक। Virat Kohli Birthday भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन को विराट सुकून के साथ केवल अपनी पत्नी के साथ सेलिब्रेट करना चाहते थे। इसी के चलते कई दिनों से विराट पत्नी अनुष्का संग भूटान गए हुए हैं। विराट अपना 31वां जन्मदिन अनुष्का शर्मा के साथ भूटान में ही सेलिब्रेट कर रहे हैं।

जी हां, जन्मदिन की सुबह विराट ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अनुष्का के साथ ब्रेकफास्ट करते दिखाई दें रहे हैं। दोनों पहाड़ों के बीच सुकून से ब्रेकफास्ट करने में व्यस्त हैं। फोटो शेयर करते हुए विराट ने अपने फैंस को जन्मदिन की बधाईयां देने  के लिए शुक्रिया भी कहा है। विराट ने फोटो ने शेयर करते हुए लिखा, इस खूबसूरत जगह पर अपनी सोलमेट के साथ आना बेहद खास है। सभी के प्यार और बधाईयों के लिए दिल से शुक्रिया।

अनुष्का शर्मा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो और विराट तो नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन उनका चाय काम कब और सुहाना मौसम जरूर नजर आ रहा है। वैसे अनुष्का ने विराट के जन्मदिन से कुछ घंटे पहले भी अपनी ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वो एक परिवार के साथ नजर आ रहे थे। उन तस्वीरों को शेयर करने के साथ अनुष्का ने एक किस्सा भी बताया था। अनुष्का ने फोटो के साथ लिखा था कि जब 8.5 किलोमीटर की ट्रैकिंग करने के बाद वो एक गांव में रुके तो उन्हें एक परिवार मिला जो उन दोनों को बिल्कुल नहीं पहचानता था। उन लोगों को नहीं पता था ये कौन हैं। वो थके हुए ट्रैकर्स समझकर उनकी सेवा कर रहे थे।