सिरसा जिले में पराली जलाने वाले 100 किसानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

ख़बरें अभी तक। सिरसा जिला प्रशासन ने सिरसा जिले में पराली जलाने वाले 100 किसानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सिरसा जिले के 100 से ज्यादा किसानों के खिलाफ FIR के आदेश जारी कर दिए है। सिरसा के उपायुक्त अशोक गर्ग ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक जिला प्रशासन के सामने 100 से ज्यादा पराली जलाने के केस आ चुके है जिनपर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने पुलिस को इस मामले में शिकायत भेज दी है। आपको बता दें कि जिला में 85 हजार हैक्टेयर भूमि पर धान की बिजाई की गई थी।

पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए है। प्रशासन की ओर से 100 से ज्यादा किसानों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश (अनुशंसा) पुलिस से की गई है। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने ये जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन जिलाभर के ग्राम सचिव, पटवारी व सरपंचों से हररोज अपडेट ले रहा है। प्रशासन को मिली रिपोर्ट के आधार पर 100 किसानों पर पराली जलाने को लेकर केस दर्ज करने की अनुशंसा की गई है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति धान की पराली या फसल अवशेष जलाता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि धान की पराली जलाने से न केवल भूमि की उर्वरा शक्ति कम होती है। अपितु मानव जीवन पर भी बूरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने किसानो से अपील भी है कि किसान पराली नहीं जलाए।

उन्होंने कहा कि किसानो को पराली नहीं जलाने के लिए प्रशासन जागरूक भी करेगा। साथ ही जिला  प्रशासन पराली  नहीं जलाने वाले किसानो को प्रोत्साहित करेगा इसके साथ ही आर्दश किसान को दूसरे किसानों से रूबरू भी करवाया जायेगा जो दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणा बने।