प्रियंका चोपड़ा खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए करती हैं ये नियम फॉलो, जानें

खबरें अभी तक। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक ऐसी जोड़ी हैं जो कि सभी की पहली पसंद बनी हुई हैं। दोनों के बीच जहां भरपूर प्यार क हैं तो वहीं दोनों एक दूसरे को पूरा सपोर्ट करते हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने अपनी शादी और दोनों के बीच की बॉन्डिंग को लेकर कुछ खास खुलासे किए हैं। अपनी शादी को अच्छे से चलाने का फॉर्मूला अपने फैंस से शेयर किया है। प्रियंका ने बताती है, ‘पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन मैं प्राउड फील करती हूं कि मैंने ऐसे शख्स से शादी की है जो मेरे सपनों को और मुझे अच्छे से समझता है। इसी वजह से मुझे उससे प्यार हुआ था। वहीं प्रियंका आगे कहती हैं कि हम दोनों के लिए काम बहुत मायने रखते हैं। क्योंकि हम दोनों ही ऐसे बैकग्राउंड से आते हैं जिसका हमारे प्रोफेशन से कोई लेना-देना नहीं है। हम दोनों ने अपने करियर के लिए बहुत मेहनत की है। बस यही वजह है कि हम दोनों एक दूसरे को बहुत सपोर्ट करते हैं।’

इतना ही नही प्रियंका ने आगे बताया कि शादी को लेकर अपने एक नियम के बारे में भी खुलासा किया। प्रियंका ने कहा, निक और मैं एक दूसरे को देखे बिना 2-3 हफ्ते से ज्यादा नहीं रह सकते। हम दुनिया में कहीं भी हो, हम हमेशा कॉन्टैक्ट में रहते हैं। हम वीडियो कॉल करते रहते हैं।

हाल ही में प्रियंका और निक दोनों ने शादी के बाद पहली दिवाली सेलिब्रेट की है। निक भी भारत के हर त्यौहार को प्रियंका के साथ सेलिब्रेट करते हैं। वो भारत के सारे ट्रेडिशन्स को भी फॉलो करते हैं जो भारतीय फैन्स को भी पसंद आता है।