मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन मना रही हैं अपना 43 वां जन्मदिन

खबरें अभी तक। बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन का आज अपना 43 वां जन्मदिन मना रही है। ऐश्वर्या राय भले ही 43 साल की हो गई हैं लेकिन वह आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं जितनी तब लगती थीं जब कई देशों की सुंदरियों को हराकर 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज पहना था।

चलिए आपको बताते है ऐश के बारे में कुछ खास बातें- ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवम्बर 1973 को मैंगलूर, कर्नाटक में हुआ था। ऐश्वर्या के पिता का नाम कृष्णराज राय जो पेशे से मरीन इंजीनियर है।वहीं उनकी माता का नाम वृंदा राय है जो एक लेखक हैं। बता दें कि नौंवी कक्षा से ही ऐश्वर्या ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 1994 में ऐश ने दुनिया की सभी सुंदरियों को हराकर मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। वहीं आपको बता दें कि ऐश ने और प्यार गया फिल्म से बॉलीवुड में पहला कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने फिल्म जीन्स में काम किया।

साथ ही संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम से ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में अलग ही पहचान बना ली थी। इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। 1999 में ऐश ने फिल्म ताल में अपनी अभिनय से फिर से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं फिल्म में उनके डांस को काफी तारीफ मिली थी। ऐश और शाहरुख की फिल्म मोहब्बतें ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। वहीं उन्होंने साल 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। 2009 में ऐश्वर्या राय को भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा। अगर बात करें वर्तमान की तो अब ऐश अब तो वह अपने परिवार के साथ ज्यादा टाइम बीता रही है। हाल में तो ऐश ने फिल्मों से दूरी बना परिवार को ज्यादा तवज्जो दी हुई है।