देशभर में गोवर्धन पूजा की धूम, जानें गौवर्धन पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त ?

खबरें अभी तक। दीपावली मनाने के बाद आज देशभर में गोवर्धन पूजा की धूम है। खासतौर पर मथुरा, वृंदावन और गोकुल समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में गोवर्धन पूजा बड़े ही धूम- धाम से मनाई जा रही है। इस दिन गौ माता और गोवर्धन की पूजा का विधान है। गोवर्धन पूजा हर साल दिवाली के अगले दिन मनाते है।

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। इस त्योहार पर लोग घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत का चित्र बनाकर गोवर्धन भगवान की पूजा करते है। इसके बाद भगवान को अन्नकूट का भोग लगाकर सभी को प्रसाद दिया जाता है। तो आज गोवर्धन पूजा के इस खास अवसर पर आपको बताते है कि पूजा करने का सही मूहर्त-

गोवर्धन पूजा –  28 अक्‍टूबर 2019

कुल अवधि: 02 घंटे 12 मिनट

प्रतिपदा तिथि आरंभ: 28 अक्टूबर सुबह 09 बजकर 08 मिनट

प्रतिपदा तिथि समाप्त: 29 अक्टूबर सुबह  06 बजकर 13 मिनट तक

गोवर्द्धन पूजा सांयकाल मुहूर्त: दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से शाम 05 बजकर 36 मिनट तक