बॉलीवुड सितारों का दिवाली सेलिब्रेशन, सितारों ने कुछ इस तरह मनाई दिवाली

ख़बरें अभी तक। बॉलीवुड सितारों ने दीपावली का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया। वहीं दिवाली को लेकर कई बॉलीवुड सेलिब्रेटी ट्रेडिशनल लुक में सेलिब्रेट करती दिखी। अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहने वाली मलाइका अरोड़ा ने बेटे के साथ धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट की। बेटे अरहान और बहन अमृता अरोड़ा के साथ मलाइका की तस्वीर सोशल मीडिया में छाई हुई है।वहीं हर बार की तरह इस बार भी कपूर फैमिली की दिवाली पार्टी चर्चा में है। कपूर फैमिली की कैंडिड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर फैमिली संग दिवाली की फोटो शेयर की हैं। फोटो में जाह्नवी के अलावा अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर, शनाया कपूर, अंशुला कपूर, बोनी कपूर सहित पूरी कपूर फैमिली नजर आ रही है।पार्टी में सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा भी शामिल हुए।जैकलीन फर्नांडीस भी खास अंदाज में दिवाली मनाती नजर आईं. देसी अवतार में जैकलीन काफी खूबसूरत दिख रही थीं। दिवाली के मौके पर जैकलीन प्रिंटेड साड़ी पहन, हाथ में दीये लेकर बैठी दिखी। उन्होंने पिंक ब्लाउज के साथ व्हाइट प्रिंटेड साड़ी पहना था। जैकलीन ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी ये फोटो शेयर की है।