घरेलू हिंसा
शादी के बाद पति-पत्नी दोनों के लिए ही एक नये जीवन की शुरूआत होती है। जिस घर में पति घरेलू हिंसा को अंजाम देता है, वहां पत्नी की जिंदगी में कोई भी आसानी से एंट्री ले सकता है। जहां से भी पत्नी को इमोशनल सपेार्ट मिलेगा, वह वहां खिची चली जाएगी। वैसे भी आज के जमाने में ज्यादातर महिलाएं आत्मनिर्भर होती हैं और उनके लिए उनका स्वाभिमान सबसे पहले होता है।
शारीरिक संतुष्टि का ना मिलना
शादी के बाद महिला को शारीरिक संतुष्टि नहीं मिलने पर कई बार महिला का किसी और के साथ अफेयर होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। क्योंकि शारीरिक संतुष्टि दोनों पार्टनर्स के लिए अहम होती है। तो जब महिला अपने पार्टनर से सैटिसफाई नहीं हो पाती तो वह अपनी भूख मिटाने के लिए कोई दूसरा रास्ता अपना लेती है।
विचारों में भेदभाव
अगर पति-पत्नी के विचार आपस में नहीं मिलते तो पत्नी दूसरे पुरुष के प्रति आकर्षित होने लगती है। इस वजह से भी कई बार महिलाएं अपने पति को धोखा देती है।
शेयरिंग
हर औरत चाहती है कि उसके लाइफ में कोई हो जिससे वो अपनी सारी बातें शेयर कर सके। अगर आपके रिश्ते में बातचीत का अभाव है या आप अपनी बाते शेयर नहीं करते तो समय रहते संभल जाइए।