राजधानी लखनऊ से हाजियों के लिए ई हज सुविधा की गई शुरू

ख़बरें अभी तक: राजधानी लखनऊ में प्रमुख सचिव मनोज सिंह ने आज उत्तर प्रदेश हज हाउस कमेटी कार्यालय में ई हज सुविधा का शुभारंभ किया।इसी के साथ प्रमुख सचिव ने बताया कि हाजियों के लिए आने वाले समय में बनारस और गाजियाबाद में भी हज हाउस का निर्माण बहुत जल्द होगा। राजधानी लखनऊ के हज हाउस के नाम परिवर्तन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी प्रस्ताव सरकार के सामने रखा गया है। यदि सरकार उसे स्वीकार करती है तब उसके आदेश पर हज हाउस का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम नाम होगा।