‘भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नीतियों से आमजन को ताकत देने का काम किया’

ख़बरें अभी तक। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व टोहाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सुभाष बराला ने चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि आज प्रदेश में जनता भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रही है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नीतियों से आमजन को ताकत देने का काम किया है। उनकी भलाई का काम किया है जिसका फर्क है कि आज जनता घरों से बाहर निकलकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। आने वाले समय में मतदान के बाद मनोहर लाल खट्टर फिर से हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे। प्रदेश की अन्य सीटों की तरह टोहाना से भी रिकॉर्ड तोड़ भाजपा की विजय होगी। सुभाष बराला टोहाना की सब्जी मंडी में खुद के लिए मतदान की अपील कर रहे थे। यहां पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया है उन्हें जगह-जगह मिठाई फलो से तोला भी गया।