सोलन के बीएमओ पर लगे शारीरिक शोषण के आरोप में प्रारंभिक जांच हुई पूरी

खबरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक महिला कर्मचारी ने जिले के एक ब्लॉक मेडिकल अफसर (बीएमओ) के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। गंभीर आरोप लगने के बाद सीएमओ सोलन ने मामले में शारीरिक शोषण की जांच करने के लिए एक कमेटी गठित कर दी थी। कमेटी ने मामले में अपनी जांच कर मामले की प्रारंभिक कार्रवाही पूरी कर दी है। वहीं उच्च अधिकारियों को इस कार्रवाई को भेजा जायेगा।

बता दें कि सोलन जिले की एक महिला कर्मचारी ने निदेशक स्वास्थ्य सेवा व सीएमओ सोलन को लिखित शिकायत भेजकर एक बीएमओ पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे। आरोप में कहा गया था कि आरोपी बीएमओ महिला कर्मचारी कर आपत्तिजनक कमेंट करता था। साथ ही अश्लील इशारे भी करता था। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों के सामने दुर्व्यवहार की भी शिकायत की है। अधिकारियों को इस कार्रवाही को भेजा जायेगा।

गंभीर आरोपों के बाद सीएमओ सोलन ने शारीरिक शोषण कमेटी को मामले की जांच सौंप दी थी। सूत्रों की मानें तो कमेटी ने आरोपी बीएमओ और महिला कर्मचारी को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था। वहीं इस मामले में जांच कर रहे सोलन जिला अस्पताल के सीएमओ डॉ राजन उप्पल ने बताया कि उन्हें बीएमओ सायरी के खिलाफ  महिला कर्मचारी ने शरीरिक शोषण का आरोप लगाया था।

जो कि उन्हें एक पत्र के द्वारा शिकायत मिली थी। इस बारे में जांच  शरीरिक शोषण कमेटी सोलन को सौंपी गयी थी। जिन्होंने प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है।अब जांच की कार्यवाही को उच्च अधिकारियों को सौंपा गया है। वही उन्होंने बताया कि महिला कर्मचारी ने बीएमओ पर गलत नजर से देखना, अश्लील इशारे करना इस तरह के आरोप लगाए गए थे।