पॉल्युशन पर रोक लगाने के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर लगा पूर्णत प्रतिबंध

ख़बरें अभी तक। देश में बढ़ते पॉल्युशन पर रोक लगाने के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक को पूर्णत प्रतिबंधित किया गया है। इसी क्रम में गाजियाबाद के कबाड़ व्यापारियों ने गाजियाबाद जिला प्रशासन को 1 टन पॉलीथिन सौंपी है।

पॉलिथीन एक ऐसा पदार्थ है जो एक लंबे समय तक नष्ट नहीं होता, लेकिन पर्यावरण को दूषित करने में एक अहम भूमिका निभा रहा है। ऐसे में देश को प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः प्रतिबंधित किया है। गाज़ियाबाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि कबाड़ियों ने स्वेक्षा से यह फैसला लिया है।

इस प्लास्टिक को हम नगर निगम को सौपेंगे जिससे वह इसे नष्ट करके सड़क बनाने में उपयोग करेंगे। वहीं कबाड़ी व्यापारी ने बताया कि हम लोगों ने पॉलीथिन का प्रयोग बंद कर दिया है। इससे प्रदूषण फैलता है। अपर नगर आयुक्त आर.एन पांडेय ने बताया कि इस पॉलीथिन का प्रयोग सड़क बनाने में किया जाएगा।