उपचुनाव पर बोले सीएम पहले भी जीते थे ,अब भी जीतेंगे

खबरें अभी तक। हिमाचल उपचुनावों में आये दिन नया मोड़ देखने को मिल रहा है,वहीं जैसे जैसे चुनाव नजदीक है, बड़े बड़े नेतागण भी मैदान में उतर रहे है। वहीं सूबे के मुख्यमंत्री भी आज पच्छाद उपचुनाव में रैली को संबोधित करने के लिए जाते समय सोलन रुके वहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में उपचुनावों में भाजपा का जीत का दावा ठोका, वहीं कांग्रेस के द्वारा लगाए जा रहे आचारसंहिता के उल्लंघन के आरोपों को निराधार बताया।

शोर मचाने का काम करती है कांग्रेस, अगर आचारसंहिता का हुआ है उल्लंघन तो करे साबित:-

उन्होंने बातचीत करते हुए कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोप जिसमे उन्होंने आचारसंहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है उसे निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि जो सिथति आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस की है उसे छुपाने के लिए कांग्रेस बेबुनियाद बाते कर रही है। उन्होंने कहा की कांग्रेस को शोर मचाने के अलावा कोई और काम नहीं है।

हिमाचल उपचुनावों पर ठोका जीत का दावा:-

बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने बताया कि चुनाव हर बार हर पार्टी के लिए चुनौती है, लेकिन भाजपा सरकार ने हमेशा विकास के कार्यो पर जीत हासिल की है, वहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल में होने वाले दोनों उपचुनावों में वे शानदार जीत हासिल करेंगे।

दयाल प्यारी पर बोले सीएम:-

पच्छाद उपचुनावों में भाजपा से बागी हुई दयाल प्यारी पर बात करते हुए जयराम ने कहा कि वो पिछले काफी समय से भाजपा से जुड़ी रही है, और भाजपा में उन्हें सम्मान भी मिला है, लेकिन उपचुनावों में निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला उनका अपना है। पार्टी द्वारा उन्हें मनाने की कोशिश की गयी थी। उन्होंने कहा कि पच्छाद उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप रिकॉर्ड जीत हासिल करेगी।

उपचुनावों के बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार:-

जयराम ठाकुर से जब पूछा गया कि मंत्रिमंडल में मंत्रियों की भर्ती कब की जायेगी ,उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की उपचुनाव खत्म होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो जायेगा।