जानिए क्यों अनिल विज ने कहा, राहुल गांधी है भाजपा के लिए शुभ

अम्बाला सिटी विधानसभा से उम्मीदवार अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा . अनिल विज ने कहा कि राहुल का हरियाणा में आना भाजपा के लिए शुभ है। क्योंकि राहुल गांधी जहां-जहां प्रचार के लिए जाते हैं वहां-वहां कांग्रेस का सफाया हो जाता है। विज अपने चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

वहीं विज ने तंवर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि तंवर कांग्रेस की कार गुजारियों से परेशान है। उन्होंने खुलेआम कहा कि कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओ की अनदेखी हुई और टिकटों की खरीद फरोख्त हुई है। इसलिए तंवर इधर उधर समर्थन दे रहे हैं।