वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मराठा ने कांग्रेस को कहा अलविदा, भाजपा में हो सकते है शामिल

हरियाणा में सभी पार्टियों के नेता टिकट कटने के बाद दलबदल कर रहे है. इसी कड़ी में टिकट बंटवारे के बाद नाराज चल रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता मराठा वीरेंद्र वर्मा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। मराठा भाजपा ज्वाइन करेंगे। शुक्रवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने उनसे मुलाकात की। इसके बाद मराठा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। चर्चा है कि पानीपत में होने वाली अमित शाह की रैली में वे भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

वहीं मराठा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट बंटवारे में उत्तरी हरियाणा की अनदेखी की गई है, इससे खफा होकर कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट बंटवारे में कांग्रेस पार्टी ने उत्तरी हरियाणा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मराठा और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह दोनों का अपनी अपनी जाति में आधार समाप्त करने का प्रयास किया गया है, इसलिए जनमानस में भी कांग्रेस पार्टी के प्रति भारी रोष है।