जजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली व जजपा प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

खबरें अभी तक। जैसे जैसे चुनावों का समय नजदीक आ रहा है वेसे वैसे टोहाना की सीट हॉट सीट से सुपर हॉट सीट बनती जा रही है। यहां प्रदेश की मुख्य पार्टी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व जजपा के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली के बीच मुकाबला कड़ा होता जा रहा है। बबली का साथ जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह दे रहे है। चुनावों को लेकर उपमंडल के गांव धारसूल व शहर के वार्ड 13 में जजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली व जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जजपा नेताओं का कार्यक्रम में पंहुचकर फूल मालाएं पहनाकर व लड्डूओं से तोलकर सम्मान किया गया।

वार्ड 13 के मौजूदा पार्षद नीलम सेठी परिवार ने कांग्रेस को छोड़कर देंवेंद्र बबली को समर्थन दिया। बबली ने लोगों से 21 तारीख को चाबी के सामने का बटन दबाकर क्षेत्र के विकास करने की बात कहीख्, बबली ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर हल किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में जजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि इस वार्ड के पार्षद अपने अच्छे कार्यो के लिए जनता के दिलों में जगह बना चुके है जिसके चलते लोग इन्हे पसंद करते है।

पार्षद ने वार्ड में अपने ख्खर्चे पर सफाई के लिए रेहड़ी चलाई हुई है ताकि लोगों को परेशानी न हो, दोनों भाईयों के दिलों में समाजसेवा का जज्बा है इसलिए इक्टठे मिलकर शहर की सेवा करेंगे। बबली ने कहा कि इस बार वें गावं के साथ-साथ शहर में भी मजबूती से जीत दर्ज कर विधानसभा में पहुंचने का काम करेंगे।