भाजपा एक जुट होकर लड़ रही चुनाव ,बड़े मार्जिन से जीतेंगे चुनाव: विनय गुप्ता

खबरें अभी तक। सिरमौर जिला के पच्छाद में नाम वापसी के बाद अब चुनाव प्रचार गति पकड़ने लगा है और डोर टू डोर सम्पर्क अभियान शुरू हो चूका है ,सिरमौर भाजपा अपना जन सम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है व् पार्टी प्रत्याशी रीना कश्यप डोर टू डोर अभियान में जुटी हुई हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बतायाकि क्षेत्र में भाजपा डोर टू डोर जन सम्पर्क अभियान चला रही है और बड़ा भारी जन समर्थन मिल रहा है जल्द ही मुख्यमंत्री सहित अनेक मंत्री इलाके का चुनावी दौरा भी करेंगे।

विनय गुप्ता ने बताया कि भाजपा ने पच्छाद में डोर टू दो डोर प्रचार शुरू किया हुआ है और भारी  जन समर्थन मिल रहा है व् भाजपा एकजुट होकर यह चुनाव भारी  अंतर् से जितने जा रही है ,उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रचार में मुख्यमंत्री सहित अनेक वरिष्ठ नेता भी इलाके में प्रचार करेंगे।