कलयुगी ससुर ने पुत्रवधू के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता के परिजन पहुंचे एसएसपी के दरबार

खबरें अभी तक। प्रदेश में बेटी-बहु सुरक्षित नजर नहीं आ रही हैं जगह जगह बलात्कार और शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। सहारनपुर में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर अपनी ही पुत्रवधू के साथ एक कलयुगी ससुर ने दुष्कर्म किया है। एसएसपी आफिस पहुंचे पिड़ित महिला के परिजनों ने पीड़ित के ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जंहा परिजनों ने एसपी सिटी विनीत भटनागर से न्याय की गुहार लगायी है। एसपी सिटी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरन्त महिला का मेडिकल कराए जाने का आदेश दिए। साथ ही एसपी सिटी के आदेश पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आपको बता दें कि मामला सहारनपुर के थाना चिलकाना इलाके का है जहां की रहने वाली एक महिला की अचानक हालत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने परिजनों को जब आप बीती बताई तो महिला के परिजनों के पैर तले की जमीन ही खिसक गयी। पीड़िता ने बताया कि उसके ससुर ने उसके साथ बलात्कार किया है जिससे उसकी हालत खराब हो गयी है। महिला का ससुर पेशे से होमगार्ड है जिसने महिला को घर मे अकेला देखकर उसे अपने हवस का शिकार बनाया।

पीड़ित महिला के परिजनों ने सहारनपुर एसपी सिटी के दरबार मे न्याय की गुहार लगायी।

एसपी सिटी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरन्त महिला का मेडिकल कराए जाने का आदेश दिए। साथ ही एसपी सिटी के आदेश पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही चिलकाना पुलिस को भी आरोपी होमगार्ड को ट्रेस कर तुरंत गिरफ्तारी के लिये निर्देशित कर दिया गया है।