सीएम योगी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने करनाल से की नामांकन की शुरुआत

खबरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की उपस्थिति में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर 12 स्थित एसडीएम कार्यालय में अपना नामंकन दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा प्रभारी नरेंद्र तोमर ,रतनलाल कटारिया , सांसद , हरियाणा के मंत्री , विधायक सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में भगवान् की पूजा अर्चना की और हवन यज्ञ कर जीत की कामना की।  उसके बाद हुडा ग्राऊंड सैक्टर-12 में एक जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं मनोहरलाल खट्टर ने संबोधित किया।

लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा की पिछली बार भी करनाल की जनता ने उन्हें प्यार और आशीर्वाद दिया।  इसी की बदौलत पार्टी हाईकमान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा की पिछली सरकारें सत्ता का खेल खेलती थी और अब सट्टे का खेल खेल रही हैं।  उन्होंने उम्मीद जताई की दोबारा उनकी सरकार 75 पार कर प्रदेश में सरकार का गठन करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा की करनाल का एक एक कार्यकर्ता मनोहरलाल बनकर काम करे ताकि मुझे अन्य जिलों में प्रचार करने का मौका मिले। उन्होंने कहा की काम कभी पुरे नहीं होते ये चलते रहते हैं।  आगे क्या करना है इसकी योजना बनाई जा रही है, अगली सरकार डबल काम करेगी।

युपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की आपने पिछली बार एक योग्य विधायक चुना जिन्होंने साबित किया की सीएम काम कैसे करते हैं।  वे अपने काम की बदौलत पुरे देश में छा गए। विकास में प्रदेश को उन्होंने नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। हरियाणा की भर्तियों के पारदर्शी फार्मूले को हमने यु पी में अपनाया। इससे पहले हरियाणा में जातिवाद और परिवारवाद का बोलबाला था और हरियाणा में कोई निवेश करने को तैयार नहीं था।

मनोहरलाल ने मुख्यमंत्री बनते ही इस स्थिति को सुधार कर हरियाणा की शक्ति व भक्ति से सबका परिचय कराया।  योगी ने कहा की युद्दों में हरियाणा के युवाओं की अहम् भूमिका रही।  करनाल के बच्चे , युवाओं और आम नागरिकों से अपेक्षा है की वह मनोहरलाल बनकर काम करे ताकि वे अन्य सीटों पर जाकर प्रचार कर सकें।