‘इस बार भारतीय जनता पार्टी की होगी ऐतिहासिक जीत, लहराएंगी जीत का परचम’

ख़बरें अभी तक। यमुनानगर: जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं भारतीय जनता पार्टी का विश्वास बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। क्योंकि जिस प्रकार से अन्य पार्टियों में से नेता निकलकर जनता पार्टी में शामिल हुए हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी के हर स्तर पर सम्मेलन हो रहे हैं। जगाधरी विधानसभा में भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन किया गया। जिसमें मंत्री कृष्ण बेदी और केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने शिरकत की। वहीं दोनों ही मंत्रियों ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत का दावा किया और कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहराएंगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि आज ओबीसी मोर्चा सम्मेलन जगाधरी विधानसभा में किया गया। जिस प्रकार का जोश इस कार्यक्रम में देखने को मिला है, इस जोश से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जगाधरी से विधायक कवंरपाल विधानसभा अध्यक्ष एक बार फिर लाखों वोटों से जीतने जा रहे हैं। मोदी सरकार दलितों के उत्थान के लिए संकल्पित है। और सीएम मनोहर लाल ने भी 5 साल के अंदर जिस प्रकार से बेहतरीन ढंग से सरकार चलाई है और सारे हरियाणा की ढाई करोड़ जनता को अपना समझ कर जो काम किया है। उसके आधार पर अबकी बार भारतीय जनता पार्टी पचासी से भी ज्यादा सीटें जीत कर आयेगी।

मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा आज बहुत सारे लोग यहां पर भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देने के लिए आए हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया भी आए मोदी जी की नीतियों और मनोहर लाल की 5 साल की नीतियों के बारे में उन्होंने अवगत कराया। जिस प्रकार से पीएम मोदी ने और हरियाणा में सीएम मनोहर लाल ने काम किए हैं। यही उत्साह 21 अक्टूबर को एक बहुत बड़ी लहर बनेगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष चौधरी कंवर पाल ने बताया कि आज जगाधरी विधानसभा में ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन किया गया था और पूरे जगाधरी हल्के से कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं  विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से जनता का आशीर्वाद हमें प्राप्त हो रहा है और लोकसभा चुनाव में भी जो वोट प्रतिशत बड़ा था उसी तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी यह वोट प्रतिशत बढ़कर सामने आएगा। और भारतीय जनता पार्टी की एक बार फिर बड़ी जीत होगी।