सुधा भारद्वाज होंगी हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष

ख़बरें अभी तक। सुधा भारद्वाज को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने सुधा को अगले आदेशों तक कार्यकारी अध्यक्ष पद पर कार्य करने का जिम्मा सौंपा है.

उनकी नियुक्ति की जानकारी पत्र के जरिए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद, नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा को भेज दी गई है. महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद 7 सितंबर के बाद से खाली चल रहा था। 7 सिंतबर  को महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान भाजपा में शामिल हो गई थीं. सुमित्रा 19 फरवरी 2014 से कांग्रेस महिला अध्यक्ष थीं.