कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए आला कमान को भेजी संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट, आला कमान लेगा फैसला

ख़बरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने पच्छाद और धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव के लिये पार्टी प्रत्याशी के चयन का अंतिम फैंसला केंद्रीय आला कमान पर छोड़ दिया है। समिति ने आज एक लाईन का प्रस्ताव पारित कर केंद्रीय आलाकमान को इन चुनावों में पार्टी के सभी टिकटार्थियों के नाम इस आशय के साथ भेज दिये कि जो भी निर्णय आलाकमान का होगा, वह प्रदेश कांग्रेस सहर्ष स्वीकार करेगी। पच्छाद से गंगू राम मुसाफ़िर के अलावा दो नाम बाबू राम व रतन सिंह कश्यप ने टिकट के लिए अप्लाई किया है। धर्मशाला से सुधीर शर्मा के अलावा मनोज कुमार, शुभकरण , पुनीष पाधा, देवेंद्र सिंह जग्गी, रजनी ब्यास व विजय इन्द्र करण कपूर ने टिकट के लिए आवेदन किया है। जिनके नाम आलाकमान को भेज दिए गए है।

चूंकि दोनों विधानसभा क्षेत्र में पार्टी टिकट के दाबेदार एक से अधिक है इसलिए नेताओं ने अंतिम निर्णय के लिये सभी के नामों को केंद्रीय आलाकमान को भेजने का निर्णय लिया। बैठक में कुलदीप सिंह राठौर के अतिरिक्त प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर,पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर,राजेश धर्माणी,डॉ धनीराम शांडिल,हर्ष महाजन, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष  जैनव चन्देल, सेवादल चीफ अनुराग शर्मा उपस्थित थे।