ई-ट्रेडिंग का विरोध के चलते पानीपत की अनाज मंडी भी बंद

खबरें अभी तक। ई-ट्रेडिंग का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। आज प्रदेश के साथ पानीपत की  अनाज मंडी भी बंद रही। सभी आढ़ती हड़ताल पर रहे। इस दौरान आढ़तियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, मंडी में धान लेकर पहुंचे किसानों को हड़ताल की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडी आढ़तियों  ने कहा की आज है सांकेतिक एक दिवसीय हड़ताल अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी  तो जायेंगे अनिश्चित कालीन हड़ताल  पर।

नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के  बैनर निचे आढ़ती संयुक्त रूप से एकत्रित हुए और फैसला लिया की ई-ट्रेडिंग के विरोध में  प्रदेश की सभी अनाज मंडियों में आज  धान की फसल खरीद बंद कर दी और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कहा की जबतक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तो रोष  जारी रहेगा , वहीं मंडी प्रधान धर्मवीर मलिक  ने कहा की आज आढ़तियों की सांकेतिक हड़ताल हे ,सरकार अगर इसी प्रकार किसानों ,आढ़तियों और मजदूरों को परेसान करती रही तो आढ़ती एसोशिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होगी।