सेब से भी मंहगा हुआ प्याज, लोग प्याज की जगह अब खरीद रहे हैं सेब

खबरें अभी तक। कटने के बाद रूलाने वाली प्याज अब बिन कटे साबूत ही अपने महंगे तेवरों से लोगों को रूला रहे हैं, सेब से भी मंहगी हुई प्याज ने आम आदमी की रसोई से दूरियां बना ली है, मंडी से लोग अब प्याज के दाम पूछकर सेब खरीद रहे हैं क्योंकि प्याज का दाम करीब 60 से 70 रूपये किलोग्रोम है तो वहीं सेब 50 रूपये किलोग्राम में मिल रही है, आम लोगों का कहना है कि जो लोग एक बार में 2-2 किलोग्राम प्याज खरीदते थे वो आज आधा किलो या पाव प्याज लेकर ही घर लौट रहे हैं वहीं कुछ लोगों का कहना है कि प्याज खाने से अच्छा है कि हम सेब खायें जो फायदा भी करेंगे।

वहीं प्याज के थोक विके्रेताओं की माने तो बरसात के चलते प्याज की फसल खराब हो गई है जिसके चलते दामों में बढोत्तरी हुई है।