हरियाणा-पंजाब का हिस्सा नहीं है चंडीगढ़! कोर्ट में केंद्र का हलफनामा

पंजाब और हरियाणा में से चंडीगढ़ किसका हिस्सा है ये बात अब साफ होती दिख रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने चंडीगढ़ की स्थिति को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में कहा कि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी है, लेकिन दोनों में से किसी का इसमें हिस्सा नहीं है। यूटी प्रशासन ने भी इस बात पर सहमति जताई।

आपको बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चंडीगढ़ की स्थिति को लेकर एक मामला चल रहा है। जिसपर केंद्र सरकार और यूटी प्रशासन ने हलफनामा सौंपते हुए शहर की भौगोलिक स्थिति पर अपना रुख स्पष्ट किया। दोनों ने कहा कि चंडीगढ़ शहर न तो हरियाणा और न ही पंजाब का हिस्सा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है। हलफनामे के माध्यम से यूटी प्रशासन की इस दलील का केंद्र सरकार ने भी समर्थन किया।