मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

ख़बरें अभी तक। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। कहा देव भूमि के सभी देवी देवता मोदी को दें आशीर्वाद। मोदी देश का लंबे अरसे तक करतें रहें नेतृत्व। प्रदेश भर में मनाया जा रहा है सेवा सप्ताह के रूप में मोदी जी का जन्मदिवस। प्रदेश भर में रकतदान, अस्पतालों में फल वितरण आदि सेवा कार्यक्रम किये जा रहे आयोजित। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री जयराम ने डीडीयू अस्पताल में बांटे फल मोदी के मनपसंद रेस्तरां में ली कॉफी की चुस्की, प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को देशभर में बीजेपी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। हिमाचल प्रदेश में भी मोदी के जन्मदिन को भाजपा ने कई सेवा कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में मरीजों को फल बांट कर और लंगर बांट कर प्रधानमंत्री मोदी ले दीर्घायु की कामना की। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला मॉल रोड में मोदी के मनपसंद रेस्तरां इंडियन कॉफ़ी हाउस में कॉफी भी पी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने प्रदेशवासियों की तरफ से सभी देवी देवताओं से प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की प्रार्थना की है ताकि देश को प्रधानमंत्री मोदी का मजबूत नेतृत्व लंबे समय तक मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश बीजेपी ने प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में ब्लड डोनेशन कैम्प,स्वच्छता अभियान, फल वितरण और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया है। शिमला के रिज मैदान में भी रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों लोगों ने रक्त दान किया।