बीजेपी में शामिल हुआ एक और चेहरा, कांग्रेस महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के करीब आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल है। नेताओं का एक पार्टी से दुसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है।

अब कांग्रेस नेत्री सुमन दहिया ने पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाईन कर ली है। गुरूग्राम से कांग्रेस नेत्री सुमन दहिया ने भाजपा प्रदेशअध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा है। सुभाष बराला ने दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में सुमन दहिया और उनके सहयोगियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि  बीजेपी में शामिल हुईं सुमन दहिया कांग्रेस महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।