नगरपालिका कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू, मांगों को लेकर किया रोष प्रदर्शन

ख़बरें अभी तक: चरखी दादरी- नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर दादरी नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार से हुए समझौते का पत्र जारी करने व मांगों को पूरा करने की मांग की। साथ ही अल्टीमेटम दिया कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो भूख हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी। सफाई कर्मचारी दादरी के नगर परिषद कार्यालय में एकत्रित हुए और धरना देते हुए भूख हड़ताल शुरू की। यहां कर्मचारियों ने सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए रोष प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे प्रधान राजेंद्र बागड़ी व मीना देवी ने संयुक्त रूप से कहा कि 30 अगस्त को नगरपालिका कर्मचारी संघ से सरकार ने समझौता किया जिसके परिपत्र आजतक जारी नहीं हुए और इसको लेकर कर्मचारियों में सरकार की नीतियों के खिलाफ भारी गुस्सा है। कर्मचारियों की मांगों को लेकर भुख हड़ताल शुरू की गई है। अगर फिर भी हमारी मांगे नहीं मानी गई तो संघ कोई निर्णायक फैसला लेकर आर-पार की लड़ाई लडऩे को मजबूर होगा, जिसकी सारी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। साथ ही अल्टीमेटम दिया कि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो भूख हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा।