11 महीने 11 दिन बाद वतन वापसी पर कुछ इस अंदाज में नजर आए ऋषि कपूर

खबरें अभी तक। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर कैंसर का इलाज कराने के बाद अब वतन वापसी कर चुके हैं। जी हां, मंगलवार की सुबह ही ऋषि कपूर और नीतू कपूर को एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया। आपको बता दें कि ऋषि कपूर 1 साल बाद वैसे वापस लौटे है। लेकिन इस दौरान वह पहले से बदले दिखाई दे रहे थे। उनके चेहरे पर हैवी दाढ़ी नजर आई। वैसे तो वह इस समय थोड़ा थके हुए दिखाई पड़ रहे थे, लेकिन उनके चेहरे की हंसी बता रही थी कि वो अपने देश लौटकर कितने खुश हैं।

इस दौरान ऋषि के साथ पत्नी नीतू कपूर भी थीं। नीतू, ऋषि कपूर का हाथ पकड़े दिखाई दी। इस दौरान दोनों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आ रही थी। बता दें कि ऋषि कपूर के इन मुश्किल भरे दिनों में उनकी पत्नी नीतू ने उनका पूरा सपोर्ट किया है। वह पूरे इलाज के दौरान उनके साथ थीं।