ख़बरें अभी तक। एचएसएससी (HSSC) क्लर्क भर्ती की परीक्षा देने वाले अभियार्थी परीक्षा देने के लिए तैयार हो जाइए। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने बताया कि एचएसएससी क्लर्क भर्ती की लिखित परीक्षा (Written exam) 21 से 23 सितंबर तक होगी, इस परिक्षा में क्लर्क (clerk ) 4858 पदों के लिए 302224 आवेदनकर्ता परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर 1059 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission) ने जून माह में क्लर्क की भर्तियां निकाली थी। वहीं ये भी बता दें कि परीक्षा 21 सितंबर को एक शिफ्ट में और 22 व 23 सितंबर को दो शिफ्टों में होगी।
जिस दिन दो शिफ्टों में परीक्षा है, उस दिन सुबह की शिफ्ट की परीक्षा 10:30 बजे से 12:00 तक होगी। वहीं शाम की शिफ्ट की परीक्षा 4:30 बजे से 6:00 बजे तक होगी। उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले पहुंचना होगा। सिरसा के जिला शिक्षा अधिकारी निहाल सिंह कहा कि क्लर्क पद की परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
नीचे पढ़िए किस जिले में कितने परीक्षार्थी देंगे परीक्षा……
- जिला परीक्षा केंद्र परीक्षार्थियों की संख्या
- सिरसा 75 18000
- पंचकूला 41 11160
- कालका व पिंजौर 17 4992
- अंबाला 70 19992
- बराड़ा 19 5088
- यमुनानगर 62 18168
- बिलासपुर 11 3432
- राधौर 09 2736
- कुरुक्षेत्र 50 14104
- शाहाबाद 11 2928
- पेहवा 09 2592
- कैथल 39 11544
- करनाल 64 19800
- घरोंडा करनाल 06 1872
- नीलोखेड़ी 04 1056
- पानीपत 51 15120
- समालखा 24 15120
- जींद 38 10944
- पलवल 38 10848
- फरीदाबाद 82 22872
- गुरुग्राम 68 17856
- रेवाड़ी 36 11232
- महेंद्रगढ़ 54 16224
- नारनौल 39 10728
- भिवानी 49 14016
- हिसार 62 18312
- फरीदाबाद 31 9720