Chandrayaan 2 मिशन का मुरीद हुआ विदेशी मीडिया, जानिए क्या लिखा

ख़बरें अभी तक । भारत का महत्वाकांक्षी चंद्रयान-2 मिशन की विदेशी मीडिया ने जमकर तारीफ की है. न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉशिंगटन पोस्ट, बीबीसी और गार्डियन जैसे बड़े मीडिया संस्थानों ने चंद्रयान-2 पर कई अहम रिपोर्ट प्रकाशित किए हैं. अमेरिकी पत्रिका वायर्ड ने चंद्रयान-2 प्रोग्राम को भारत का ‘सबसे महत्वाकांक्षी’ स्पेस मिशन बताया है. वायर्ड ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, ‘विक्रम लैंडर और उसके प्रज्ञान रोवर का चांद की सतह पर न उतर पाना भारतीय स्पेस एजेंसी के लिए बड़ा झटका जरूर है, लेकिन ये नहीं कह सकते कि मून मिशन पूरी तरह खत्म हो गया.’

ब्रिटिश अखबार द गार्डियन ने चंद्रयान मिशन पर प्रमुखता से एक आर्टिकल प्रकाशित किया है जिसका शीर्षक है, ‘इंडियाज मून लैंडिंग सफर्स लास्ट मिनट कम्युनिकेशंस लॉस’. अखबार ने अपने आर्टिकल में फ्रांसीसी स्पेस एजेंसी सीएनईएस के वैज्ञानिक मैथ्यू वीज के हवाले से लिखा है, ‘भारत आज वहां जा रहा है जहां भविष्य में 20, 50 या 100 साल बाद इंसानों के बसेरे बनेंगे.’

वॉशिंगटन पोस्ट ने आगे लिखा, ‘कम लागत वाला यह स्पेस प्रोग्राम भारत के लिए अपने आप में बड़ी सफलता है. चंद्रयान-2 का खर्च 141 मिलियन डॉलर है जो कि अमेरिका के ऐतिहासिक अपोलो मून मिशन से कई गुना कम है.’