चंद्रयान का लक्ष्य के करीब पहुंचना देश की बड़ी कामयाबी: CM जयराम ठाकुर

ख़बरें अभी तक। हिमाचल के मुख्यमंत्री ने इसरो की पूरी टीम को चन्द्रयान 2 में बड़ी कामयाबी कें लिये बधाई दी है। सफलता के बेहद करीब पहुंचने के बाद थोड़ी सी कमी से मिली निराशा से भी जल्द उभर कर पूर्ण सफलता को लेकर मुख्यमंत्री आशान्वित। प्रधानमंत्री मोदी को वैज्ञानिकों की हौंसलाफ़जाई के लिए दी बधाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंद्रयान 2 के अपने लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचने को बड़ी कामयाबी बताया है।

हांलाकि लक्ष्य के पास पहुंच जाने से ज़रूर निराशा हुई है लेकिन जल्द इसके पूरा होने की उम्मीद जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों की लंबी तपस्या के बाद देश ने लंबी छलांग लगाई है और पूरा देश इसे लेकर गौरवांवित महसूस कर रहा है। सीएम ने उम्मीद जताई कि जल्द ही देश के वैज्ञानिक इस अभियान में रह गयी कमियों को दूर कर लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।