हरियाणा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष का पद आज संभालेगी कुमारी सैलजा, गुलाम नबी आजाज समेत पूर्व सीएम हुड्डा तक रहेंगे मौजूद

हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने वाली पहली महिला नेता कुमारी सैलजा आज कार्यभार संभाल लेंगी। वे कांग्रेस मुख्यालय चंडीगढ़ में कार्यभार संभालेंगी। जिस समय प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, नेता व कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

इसे हुड्डा व सैलजा के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। सभी की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर व पूर्व सीएलपी लीडर किरण चौधरी कार्यक्रम में आते हैं या नहीं। आजाद, हुड्डा व सैलजा मीडिया से भी शाम पांच बजे मुखातिब होंगे। पहले यह समय तीन बजे रखा गया था।