पीएम मोदी की रोहतक रैली के कारण रविवार तक सभी कर्मचारियों की रहेगी छुट्टियां रद्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोहतक में आठ सितंबर की प्रस्तावित रैली को लेकर रोहतक प्रशासन ने सभी महकमों के कर्मचारियों की छुटि्टयां रद्द कर दी है। इसमें शनिवार-रविवार का सरकारी अवकाश भी शामिल है। इसे लेकर हरियाणा सर्वकर्मचारी संघ ने कहा है कि आठ सितंबर को ही संघ की करनाल में राज्य स्तरीय रैली है, जिसे नाकाम करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है, लेकिन संघ इस आदेश को नहीं मानेगा। रविवार को सार्वजनिक अवकाश है, इसलिए कर्मचारी अवकाश पर रहकर करनाल में संघ की रैली में पहुंचेंगे।
रोहतक डीसी का पत्र जारी होने के बाद संघ प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने इस पर एतराज जताते हुए उन्हें चिट्‌ठी भी भेजी है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने 2014 में कर्मचारियों से पंजाब के समान वेतन देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदार प्रथा समाप्त करने, न्यूनतम 15 हजार मानेदय देने के वादे किए थे, इनमें एक भी पूरा नहीं किया है। संघ की मांग है कि पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए