चंद्रयान 2: लैंडर ‘विक्रम’ से संपर्क टूटने पर बिग बी ने ट्वीट कर वैज्ञानिकों की ऐसे की हौसला अफजाई

खबरें अभी तक। चंद्रयान-2′ के लैंडर ‘विक्रम’ के चांद पर उतरते वक्त इसरो से संपर्क टूट जाना पूरे देश के लिए निराशाजनक रहा, लेकिन दुसरी ओर इस मिशन के लिए लोग इसरो के प्रयास की सराहना करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वाकई इसरो का यह प्रयास सराहनीय है। इसी के चलते बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर इसरो की हौसला अफजाई की है।

उन्होनें ट्वीट में अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता लिखते हुए कहा है, कि-”गर्व को कभी हार का सामना नहीं करना पड़ता। हमारा गौरव ही हमारी जीत है। इसरो पर गर्व है। तू ना थकेगा कभी, तू ना मुड़ेगा कभी, तू ना थमेगा कभी, कर शपथ कर शपथ कर शपथ। अग्निपथ अग्निपथ अग्निप!”

अगर बात करें पूरे घटनाक्रम की तो लैंडर को रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई, यह वो वक्त था जब पूरे देश की सांसे थम सी गई थी, जी हां, जब लैंडर चांद पर नीचे की तरफ आ रहा था तो उस समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से अचानक इसका संपर्क टूट गया। वैसे ‘विक्रम’ द्वारा ‘रफ ब्रेकिंग’ और ‘फाइन ब्रेकिंग’ फेज को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, गया था। लेकिन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से पहले इसका संपर्क धरती पर मौजूद स्टेशन से टूट गया। जैसे ही ये हुआ तो वैज्ञानिकों और देश के लोगों के चेहरे पर निराशा की लकीरें दिखाई देने लगी। इस बारे में इसरो अध्यक्ष के. सिवन इस दौरान कुछ वैज्ञानिकों से गहन चर्चा करते देखे गए।

भले ही यह एक निराशाजनक वाकया बन गया हो लेकिन इस बारें में विभिन्न विशेषज्ञों ने कहा कि अभी इस मिशन को असफल नहीं कहा जा सकता है।क्योंकि लैंडर से एक बार फिर संपर्क स्थापित हो सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि अगर लैंडर विफल भी हो जाए तब भी ‘चंद्रयान-2’ का ऑर्बिटर एकदम सामान्य है और वह चांद की लगातार परिक्रमा कर रहा है।