OMG: हर्षवर्धन ने अपनी बहनों के लिए किया कुछ ऐसा की देखकर आप हो जाएंगे हैरान

खबरें अभी तक। अनिल कपूर के प्यारे बच्चे सोनम कपूर, रीया कपूर और हर्षवर्धन कपूर है। वहीं ये तीनों बच्चे एक दूसरे को हर काम में सपोर्ट करते हैं। अगर बात करें हाल की तो हर्षवर्धन ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। बात कुछ ऐसी है कि  हर्षवर्धन ने एक फोटो शेयर की है। फोटो में आप देखेंगे कि हर्षवर्धन ने अपने बैक पर दोनों बहनों (सोनम और रीया ) के नाम का टैटू कराया है। साथ ही हर्षवर्धन ने ये फोटो शेयर करते हुए सोनम और रीया को टैग भी किया है।

वहीं अगर बात करें हर्षवर्धन के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने साल 2016 में मिर्जिया फिल्म से अपने फिल्मीं करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2018 में उनकी फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो रिलीज हुई थी। इन दिनों हर्षवर्धन अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी में बिजी हैं जो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा की बायोपिक है। फिल्म में हर्षवर्धन अभिनव का किरदार निभाएंगे और अनिल कपूर, अभिनव के पिता का रोल। इस फिल्म के जरिए पहली बार अनिल और हर्षवर्धन एक साथ काम करते नजर आएंगे।