ट्रेडिशनल लुक में गणपति पूजा में पहुंची ये जोड़ी, देखिए

खबरें अभी तक। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया गया। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स गणपति पूजन हेतु पहुंचे। अगर बात करें लुक्स की तो सभी इस दौरान ट्रेडिशनल आउटफिट्स में पहुंचे। लेकिन वहीं एक जोड़ी को देखकर सबकी निगाहें बस उन्हीं पर टिक गई। बता दें कि यह जोड़ी कोई और नही बल्कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की है। जी हां, आलिया और रणबीर साथ में इस महोत्सव में आए। इस दौरान दोनों ने ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहने नजर आ रहे थे। आलिया ने येलो पिंक कलर की साड़ी पहनी थी तो वहीं रणबीर ग्रे कलर के कुर्ता पजामा पहने दिखाई दे रहे थे। साथ ही दोनों ने साथ में फोटोग्राफर्स को पोज दिए। इस दौरान दोनों के बीच बहुत अलग और क्यूट बॉन्डिंग दिखाई दे रही थी। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे थे।

साथ ही आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले मुंबई मिरर की रिपोर्ट में बताया गया था रणबीर ने महेश भट्ट से आलिया का हाथ मांगा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था, रणबीर ने आलिया के साथ अपने रिलेशन को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा है और उन्होंने महेश भट्ट से मुलाकात की और उनसे शादी के लिए आलिया का हाथ मांगा है। खबरों की मानें तो ‘महेश भट्ट से आलिया का हाथ मांगने के दौरान रणबीर इमोशनल हो गए थे। उनकी आंखों में आंसू आ गए थे’। रणबीर के इस एक्शन के बाद ऐसी खबरें हैं कि दोनों की शादी 2020 तक हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी दोनों की शादी को लेकर कई खबरें आ चुकी हैं। लेकिन दोनों ने हमेशा इन खबरों को सिर्फ अफवाह बताया है।