फार्मासिस्ट के बाद डॉक्टर ने हड़ताल पर जाने का लिया फैसला, लोगों की बढ़ेंगी मुसीबत

हरियाणा में 5 सितंबर को लोगों की परेशानी बढ़ सकती है क्योकि यहां सभी डॉक्टर ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जसबीर परमार ने घोषणा की है कि प्रदेश भर के 2500 डॉक्टर मांग पूरी न किए जाने के विरोध में पांच सितंबर को हड़ताल करेंगे।

साथ ही, मरीजों की परेशानी को देखते हुए आपातकालीन सेवाओं को बहाल रखा जाएगा। डॉक्टरों का कहना है कि अगर इसके बाद भी सरकार की आंखें नहीं खुलती तो वह नौ सितंबर को फिर हड़ताल करेंगे। इस बारो में डॉ. जसबीर परमार ने कहा कि प्रदेश में पहले ही डॉक्टरों की कमी है और सरकार काम कर रहे डॉक्टरों की भी अनदेखी कर रही है। जोकि सरासर गलत है, सरकार को हमारी मांगे पूरी करनी होंगी।