कुरुक्षेत्र के प्रगतिशील किसान कर्णजीत सिंह को इंडोनेशिया में मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड

ख़बरें अभी तक: कुरुक्षेत्र के गांव गुमथला गढु के प्रगतिशील किसान कर्णजीत सिंह को बेशकीमती पानी और बिजली बचाने के लिए सौलर पावर प्रोजैक्ट पर आधारित सूक्ष्म सिंचाई के लिए इंडोनेशिया में अंतर्राष्टीय अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान अंतर्राष्टीय ड्रैनेज एवं सिंचाई संस्था (आईसीडीआई) द्वारा 4 सितम्बर 2009 को दिया जाएगा। अहम पहलु यह है कि पूरे विश्व में केवल एक किसान को ही यह अवार्ड देकर सम्मानित किया जाता है। इस अवार्ड के लिए गुमथला गढु के किसान कर्णजीत सिंह को चुने जाने पर पिहोवा के साथ-साथ हरियाणा के किसानों का मान पूरे विश्व में बढ़ा है। विभाग के अधिकारी प्रदीप ने कहा कि धान के प्रायोगिक प्लांट के निरीक्षण के लिए कई गांव के किसान कई विभागों के अधिकारी व देश-विदेश के विशेषज्ञों ने समय-समय पर प्रायोगिक प्लांट पर आए और निरीक्षण किया।

इसी कड़ी में अंतर्राष्टीय ड्रैनेज एवं सिंचाई संस्था ने भी निरीक्षण किया और काडा व कर्णजीत सिंह के प्रयासों को सराहना की है। इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए अब अंतर्राष्टीय डैनेज एंव सिंचाई संस्था ने हरियाणा से कर्णजीत सिंह को इस कार्य हेतु अवार्ड देने का निश्चय किया है यह अवार्ड विश्व स्तर पर एक ही किसान को दिया जाता है और कर्णजीत सिंह  इस अवार्ड को 4 सिंतबर 2019 को बाली इंडोनेशिया में प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिहोवा में सूक्ष्म सिंचाई प्रोजैक्ट की आधारशिला 17 मई 2016 को रखी थी और प्रगतिशील किसान कर्णजीत सिंह  के खेतों में लगाए प्रोजैक्ट पर सरकार की तरफ से 75 लाख रुपए खर्च किया गया। इस पायलट प्रोजैक्ट की सफलता के बाद सरकार की तरफ से पूरे हरियाणा में कुल 14 प्रोजैक्ट स्थापित किए गए है और इन प्रोजैक्टस पर सरकार ने करीब 30 करोड़ रुपए की राशि खर्च की है।