ढोल-ताशे की ताल पर नाचते निया शर्मा घर लेकर आई गणपति बप्पा, देंखे ये वीडियो

खबरें अभी तक। गणेश चतुर्थी का पवित्र पर्व 2 सितंबर यानी आज से शुरू हो गया है। इस खास पर्व पर बॉलीवुड सितारों सहित टीवी एक्टर्स भी भक्ति और जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। गणेश पर्व के मौके पर सेलेब्स अपने घर गणपति बप्पा की मूर्तियां स्थापित कर रहे हैं। इसी के चलते टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा धमाकेदार तरीके से नाचते गाते गणपति बप्पा की मूर्ति लेकर आई हैं।

जी हां, इस पूरे जश्न का वीडियो निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं वीडियो में निया शर्मा ढोल-ताशे पर डांस करती नजर आ रही है। गणपति को घर लाने की खुशी में सड़क पर निया का डांस चर्चा का विषय बन गया है।

सात ही आपको बता दें कि निया शर्मा ने डांस की रॉकिंग वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “क्योंकि हम दिल्ली से हूं और हमें बस मौका चाहिए! गणपति बप्पा मोरिया।”निया की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्हें एक हजारों में मेरी बहना से पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद निया जमाई राजा में भी दिखाई दी थी। निया शर्मा को खतरों के खिलाड़ी शो में मुश्किल स्टंट करते भी देखा गया था। इन दिनों निया जमाई राजा के सीक्वेल की शूटिंग में व्यस्त है।