RBI जल्द जारी करेगा ऐसा नोट जो आसानी से न फटेंगे न ही गंदे होंगे

ख़बरें अभी तक। अब आपके हाथों में जल्द ही नजर आएगा 100 रुपए का वार्निश नोट। इन नोटों की खासियत यह है कि ये जल्दी गंदे नहीं होंगे और ये आसानी से फटेंगे भी नहीं। यानि ये नोट काफी समय तक चलेंगे। आरबीआई जल्द ही सौ रुपये का यह खास नोट जारी करने वाला है। केंद्रीय बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि वह जल्द ही सौ रुपये के वार्निश नोट जारी करेगी। लेकिन पहले इन नोटों को ट्रायल के लिए जारी किया जाएगा।

बता दें कि वार्निश नोटों पर एक विशेष परत चढ़ी होती है, जिससे ये जल्दी नहीं फटते और आसानी से गंदे नहीं होते हैं। दुनिया के कई देशों में वार्निश नोटों का प्रयोग हो रहा है। RBI वार्निश नोटों की शुरुआत पहले 100 रुपये के नोट से करेगी। वार्निश नोटों का प्रयोग कर मौजूदा नोटों के जल्दी गंदे होने और कट-फट जाने की समस्या से निपटा जा सकेगा। यह इसलिए होगा क्योंकि भारतीय रज़र्व बैंक को हर साल अरबों रुपये के कटे-फटे और गंदे नोट रिप्लेस करने पड़ते हैं। नोटों के इस रिप्लेसमेंट में आरबीआई को भारी खर्चा करना होता है, लेकिन वार्निश नोट के आने के बाद यह खर्चा काफी हद तक कम हो जाएगा।