हरियाणा: भाजपा में शामिल हुई कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शारदा राठौर

ख़बरें अभी तक। भाजपा में शामिल हुई कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शारदा राठौर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है। इस अवसर पर शारदा राठौर ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में आई हैं। कांग्रेस की दो बार विधायक रही पूर्व सीपीएस शारदा राठौर ने कांग्रेस छोड़कर सीएम की मौजूदगी में भाजपा का दाम थाम लिया है।

शारदा राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार ने पढ़ी लिखी पंचायतें, नौकरियों में पारदर्शिता लाकर शिक्षा को बढ़ावा दिया है। हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे से वो काफी प्रभावित हुई जिससे भाजपा में आई हैं। शारदा राठौर को फरवरी 2018 में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था।

शारदा राठौर फरीदाबाद जिले की पहली ऐसी महिला थीं, जिन्हें कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पद दिया गया था। शारदा राठौर शुरुआत से संघर्षशील और जुझारू रही हैं। उन्होंने कांग्रेस में छात्र राजनीति से शुरुआत की थी। वे एनएसयूआइ की जिला अध्यक्ष और प्रदेश की महासचिव रहीं। वे युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव भी रहीं है।