करनाल के गांव नली पार के 3 बच्चे यमुना नहर में डूबे

खबरें अभी तक। करनाल यमुना के साथ लगते गांव नलीपार में तीन बच्चे आज डूब गए है, दरसल गांव नलीपार के 6 स्कूली बच्चे यमुना में पानी के बिच नहाने गए थे लेकिन वापस तीन आए और तीन बच्चे यमुना में डूब गए यमुना के पानी में आज भी कई जगह पानी काफी गहरा है जिस वजह से 6 बच्चों में से तीन बच्चे यमुना के पानी के साथ आगे बह गए और तीन बच कर बाहर आ गए ।

वहीं मामले की सुचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची गोताखोरो को बुलाया गया वहीं ग्रामीणों ने भी खुद भी बच्चों को ढूढंने की कोशिश की लेकिन बच्चे नहीं मिले वहीं परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल है क्यूंकि उनके बच्चे यमुना के पानी के बहाव में कहा गए किसी को कुछ पता नहीं। वहीं पुलिस भी अपने स्तर पर बच्चों को ढूंढने का प्रयास कर रही है।