मांगों को लेकर हड़ताल पर नगर निगम कर्मचारी, सफाई व्यवस्था ठप

ख़बरें अभी तक।  अपनी मांगो को पूरा करने को लेकर एक बार फिर से हरियाणा प्रदेश के नगर पालिका के कर्मचारी हडताल पर है जिसका खिमियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से प्रदेश में सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने कर्मचारियों की अनदेखी की है जिसका खामियाजा सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

हड़ताल के दुसरे दिन कोई भी कर्मचारी शहर की सफाई करने नही गया और नगर निगम कार्यालय के अंदर बैठकर जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।