अग्निशमन एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ तीन दिवसीय हड़ताल पर

ख़बरें अभी तक। अंबाला: आज अग्निशमन एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ के तीन दिवसीय हड़ताल का दूसरा दिन है। अपनी मांगों को लेकर और सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में कर रहे हैं धरना प्रदर्शन। सर्व कर्मचारी संघ ने भी दिया समर्थन। इनकी मांग है कि 24 मई 2018 को हुए समझौते को सरकार लागू करें। 1366 अग्निशमन कर्मचारियों को ऑपरेटर के पद पर नियमित करें।

आज अग्निशमन एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ के तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव ने आकर समर्थन देते कहा था कि यदि सरकार हमारी जायज मांगों को नहीं मानती तो वे भी आंदोलन में कूद पड़ेंगे। सोमनाथ ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में 24 मई 2018 को हुए समझौते को सरकार लागू करें। 1366 अग्निशमन कर्मचारियों को ऑपरेटर के पद पर नियमित करें।

सरकार द्वारा की जा रही 1046 पदों पर अग्निशमन ऑपरेटरों की जा रही भर्ती को रद्द करें। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी अगर मांगों का समाधान नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे और साथ ही कहा इसकी जिम्मेवारी पूरी सरकार की होगी।