बिजनौर : दहेज की मांग के चलते लड़की को जलाया जिंदा

ख़बरें अभी तक।  बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम बाजितपुर में ससुराल पक्ष ने दहेज के खातिर एक विवाहिता को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। उसकी इलाज के दौरान सीएससी धामपुर में मृत्यु हो गई।

लड़की के घरवालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी पुत्री से दहेज की मांग करते थे और उसे प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग के चलते ही लड़की को जिंदा जला दिया गया। मामला पुलिस के अधीन है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।